आंचलिक विज्ञान नगरी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी की नवीनतम उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण सेतु है। इस ज्ञान को बड़े शहरों से परे ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचाने के लिए, हम एक विशेष सचल विज्ञान प्रदर्शनी (MSE) संचालित करते हैं, जो विशेष रूप से ग्रामीण छात्रों और समुदाय के लिए डिजाईन किया गया है।
यह सचल प्रदर्शिनी एक हैंड्स-ऑन लर्निंग एक्सपीरियंस सीधे आपके समुदाय तक लाती है, जिसमें एक विशिष्ट विषय पर आधारित 20 इंटरएक्टिव प्रदर्श होते हैं। दर्शक खोज और सीधे इंटरेक्शन के माध्यम से सीखने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। यह प्रदर्शनी हर वर्ष 9-10 महीने में 60 से अधिक स्थानों का दौरा करती है एवं आमतौर पर एक विद्यालय में 2 / 3 दिन बिताती है।
इस अनुभव को और समृद्ध करने के लिए, यह इकाई विज्ञान प्रदर्शन व्याख्यान भी आयोजित करती है और एक प्रक्षेपण प्रणाली व दूरबीन का उपयोग करके शैक्षणिक फिल्में दिखाती है। स्थानीय शिक्षा प्राधिकरणों के सहयोग से आयोजित, यह प्रदर्शनी आस-पास के सभी स्कूलों को भाग लेने के लिए आमंत्रित करती है। यह पहल हर साल 150,000 से अधिक ग्रामीण छात्रों तक पहुँचती है, और प्रदर्शनी का विषय हर 5-6 वर्ष में बदल दिया जाता है ताकि नए वैज्ञानिक विषयों को प्रदर्शित किया जा सके।











