गैलरी >> नवप्रवर्तन केंद्र
नवप्रवर्तन केंद्र युवा छात्रों को नवोन्मेषी और रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न होने के लिए एक मंच प्रदान करता है। इसका मुख्य उद्देश्य व्यावहारिक गतिविधियों और प्रयोगों के माध्यम से रचनात्मक सोच और समस्या समाधान क्षमता को विकसित करना है। स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवोन्मेषी परियोजनाओं में दीर्घकालिक व्यावहारिक और मानसिक जुड़ाव के लिए सदस्यता उपलब्ध है। इच्छुक छात्र सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं एवं सभी कार्य दिवसों में सुबह 09:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक नवप्रवर्तन केंद्र में सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।





